अगर आप भी नॉनवेज के शौकीन हैं तो जरा संभल के !

छतरपुर,12 मार्च। अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो ज़रा संभल जाईये ऐसा कुछ आपके साथ भी हो सकता है जिससे आपकी जान पर बन सकती है। जैसा कि छतरपुर के इस शख्स के साथ हुआ है। मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का है। यहां नॉनवेज खाते समय एक व्यक्ति के गले में हड्डी फंस गई जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।


 


 होली के हुड़दंग के चलते लोग शराब-शबाब-कबाब-पार्टियां कर मस्ती और इंजॉय कर रहे थे। इस दौरान इन्हें यह भी ख़याल नहीं रहता कि वह कर क्या रहे हैं और कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती और ऐसे में वे गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनकी जान पर बन आती है।


अस्पताल में पहुंचा यह वह शख्स है जो होली-पार्टी के समय मुर्गा (चिकिन) खा रहा था तभी उसके गले में हड्डी फंस गई और वह घायल हो गया। जिसे अपने तरीके से निकालने का काफी प्रयास किया पर वह नहीं निकली आखिर में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।