छतरपुर डीआईजी विवेक राज सिंह की अनोखी पहल - छतरपुर से नौगांव तक साइकिल से चलकर जाना लॉकडाउन का हाल    

 


                                छतरपुर 08 अप्रैल। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश में चल रहे लॉक डाउन के बीच पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह ने आज एक अनोखी पहल कर साइकिल से सफर कर छतरपुर से नौगांव तक की यात्रा की। उन्होंने रास्ते में पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया व जमीनी हकीकत से रूबरू हुए। वे लगभग 40 मिनट में छतरपुर से नौगांव थाने पहुंचे। उन्होंने बताया की लॉक डाउन में पुलिस व्यवस्था दुरुस्त है और लोगों द्वारा भी इसका अच्छी तरह से पालन किया जा रहा है। उन्होंने अपनी इस अभिनव पहल से लोगों में जागरूकता लाने का कार्य किया स छतरपुर जिले सहित पूरे रेंज में आगे भी इसी तरह की व्यवस्थाएं बनी रहने की बात की। डीआईजी विवेक राज सिंह की इस पहल का सभी लोगों ने स्वागत किया है।