गढ़ीमलहरा में 28 पेटी अवैध शराब जप्त    

                     छतरपुर 13 मार्च। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा में XUV गाड़ी की घेराबंदी कर थाना प्रभारी ने की 28 पेटी अवैध शराब जप्त की है व 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उक्त शराब  छतरपुर से गढ़ीमलहरा जा रही थी।                                                 एसपी कुमार सौरभ के निर्देशन में थाना प्रभारी स्वर्ण प्रभा दुबे ने अवैध शराब की खेप को नेशनल हाइवे पर दबोचा,अटरा सरकार के पास पुलिस को मिली बड़ी सफलता, समाचार लिखे जाने तक गढ़ीमलहरा थाना पुलिस की कार्यवाही जारी थी।