कमलनाथ कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में 3 नए जिले बनाए

              भोपाल 18 मार्च मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाकर मध्य प्रदेश में 3 नए जिले बनाने की घोषणा कर दी। विधायक लक्ष्मण सिंह की मांग पर चाचौड़ा को जिला बनाया गया है वहीं मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की मांग पर मेहर को नया जिला बनाया गया है, साथ ही दिनेश सिंह गुर्जर की मांग पर नागदा को नया जिला बनाया गया है। इस तरह मध्य प्रदेश में अब कुल जिलों की संख्या 55 हो गई है कमलनाथ सरकार द्वारा सियासी घमासान के बीच लगातार नई नियुक्तियां करना, कैबिनेट की बैठक बुलाकर महत्वपूर्ण निर्णय लेना सियासी मायने में काफी अहम माना जा रहा है।