खजुराहो के “अवर्स होमस्टे” एवं “योगी आश्रम गेस्ट हाउस” पर प्रकरण दर्ज विदेशी नागरिकों के रूके होने की प्रशासन को नहीं दी थी जानकारी


                                                               छतरपुर 29 मार्च। इस समय खजुराहो में विभिन्न होटलों में एवं होमस्टे में कुल 33 विदेशी नागरिक रुके हुए थे जो सभी विभिन्न तारीखों में खजुराहो पहुंचे हैं।
सभी विदेशी नागरिकों का स्क्रीनिंग एवं मेडिकल टेस्ट कराया गया था जिसमें सभी विदेशी नागरिक स्वस्थ हैं। खजुराहो एसडीएम स्वप्निल वानखड़े द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस के चलते नियमानुसार  खजुराहो के सभी होटल मालिक, होमस्टे और गेस्ट हाउस मालिकों को पूर्व में सूचित किया गया था कि उनके यहाँ रह रहे विदेशी नागरिकों की जानकारी प्रशासन को 23 मार्च तक दें लेकिन अवर्स होमस्टे एवं योगों आश्रम गेस्ट हाउस ने उनके यहां रुके हुए विदेशी नागरिको की जानकारी शासन को नहीं दी गई बल्कि जानकारी गलत या छिपाई गई थी। जिसमें खजुराहो के ही योगी आश्रम में एक विदेशी फॉर्रनर किस देश से आया है इस बात की गलत जानकारी दी , हालांकि उसके द्वारा माफी भी मांगी गई थी और दूसरे अवर्स होमस्टे द्वारा विदेशियों के रुकने की जानकारी ही नहीं दी गई थी।
दोनों के विरुद्ध खजुराहो थाना में विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 एवं 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।