आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पास नहीं है सेनेटाइजर / विनोद अग्रवाल

 


छतरपुर। शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर सर्वे करने वाली महिला बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पास कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी से बचने के लिए उपयोगी सामग्री नहीं है। जैसे सेनेटाइजर एवं मास्क कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि शासन द्वारा उन्हें सर्वे के काम में लगाया गया है परंतु उन्हें इसके बचाव के लिए मिलने वाली सामग्री नहीं दी गई है। जिससे कर्मचारियों में काफी रोष देखा गया है। कई महिलाएं घबराई हुई हैं और आज उन्होंने यह बात पत्रकारों से की।