छतरपुर जिले में तीन थाना प्रभारी बदले गए          

               छतरपुर 28 अप्रैल। छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार सौरव ने आज तीन थाना प्रभारियों के प्रभार में फेरबदल कर दिया। मनीष मिश्रा को ईशानगर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि राजेश पांडे बिजावर थाना प्रभारी बनाए गए हैं। आशुतोष क्षोत्रिय को यथावत पिपत थाना प्रभारी बनाया गया है।