छतरपुर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक कुमार  सौरभ के प्रयासों की हो रही सराहना 

 


छतरपुर। लॉक डाउन के पालन और सोसल डिस्टेंस बनाए रखने में छतरपुर के कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने दिए निर्देश और पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने  शांति व्यवस्था बनाए रखने में बढाई सख्ती से जिले की व्यवसथाएं बिल्कुल सही दिशा में चल रही हैं  


 स्वास्थ्य विभाग हर समय पीडि़तों की मदद के लिए तत्पर  है। सीएमएचओ विजय पथौरिया,
सिविल सर्जन आरएस त्रिपाठी  समझाइस देकर विभागीय अमले का मनौबल बड़ा रहे हैं 
  


 छतरपुर जिले को कोरोना वायरस से बचाने के लिए कलेक्टर  शैलेंद्र सिंह ,पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ,एसडीएम  प्रियांसी भंवर , सीएसपी उमेश शुक्ला, सीएमएचओं  विजय  पथौरिया, सिविल सर्जन  आरएस त्रिपाठी द्वारा जिले को कोरोना से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका। इन अािकधरियों ने दिन रात मेहनत कर जिले अभी तक कोरोना जैसी महामारी से  जिले को बचाए रखने में सराहनीय कार्य किया है। 
कलेक्टर शैलेंन्द्र सिंह ने पद भार संभालते ही जिले को एक नई दिशा दी।उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को हर संभव मदद कर उनका मनोबल बढ़ाया जिससे कर्मचारी और अधिकारी ईमानदारी से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।  जिसके परिणाम स्वरूप आज कलेक्टर और उनके अधीनस्थ अमले की कार्यशैली की बदौलत कोरोना जैसी बीमारी हराने में उनकी छबि सराहनीय नजर आ रही है। खुद कलेक्टर  शैलेंद्र सिंह ने कठोर परिश्रम कर पूरे जिले का दौरा किया और सभी कर्मचारियों समझाइस और हिदायद की इस महामारी से हमें लडऩा और इसे समझादारी का परिचय देते हुए हराना है। जिसका परिणाम है अभी पूरे जिले में करोना पीडि़त नहीं मिला है। 
इसके बाद कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने जिले के समाज सेवियों से हर संभव मदद के लिए समझाइस दी और खुद परेशान  लोगों की मदद में आगे । उन्होंने रात या दिन जहां जैसी सूचना मिली तत्काल प्रभाव मौके पहुंच लोगी समस्याएं और हर संभव मदद की। इसी प्रकार एसडीएम प्रियांसी भवर बड़ी ईमानदारी से कलेक्टर मिले निर्देशों का पालन किया।  


वहीं जिले पुलिस अधीक्षक  कुमार सौरभ की भी सराहनीय भूमिका रही।


 उनकी बदौलत पूरे जिले में शांति व्यवस्था बनी रही। कहीं भी किसी भी प्रकार अभी तक अव्यवस्था नजर नहीं आई। उन्होंने अपने अधीनस्थ  अमले को हर समय साथ दिया और जरूरत पडऩे पर खुद मॉनेटरिंग कर व्यवस्था सुदृढ बनाए रखा और उनकी कार्यशैली से लॉकडाउन पूरी सफलत रहा। जहां गांधी गिरी की जरूरत तो पुलिस प्रशासन पूरी मस्तैदी से इंसानियत का परिचय और जहां उदंडता दिखाई वहां पर सख्ती का भी परिचय दिया जिसकी बदौलत जिले में लाकडाउन और सोसल  डिस्टेंस सफल नजर आया। पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश निर्देशों के कारण पूरे जिले की सीमाए सील कर वाहन चैकिंग और जरूरत मंदों को क्वारनटाइन कराकर उनको हर संभव मदद की। इसके अलावा उन्होंने अपने स्टाफ को पूरी समझदारी और ईमानदारी से कार्य करने की  हिदायत दी जिसमें उन्होंने अपने अधीनस्थ अमले को प्रोत्साहित भी किया और हर संभव मदद के लिए आगे आए। इसी प्रकार  सीएसपी उमेश शुक्ला की सरानीय पहल के कारण पूरे शहर में शांति व्यवस्था बनी रही। उन्होंने रात को पेट्रोलिंग चार एवं दो पाहिया से गस्ती कराई एवं पैदल मार्च की टुकड़ी बनाकर पूरे को शांति बनाए में अनूठी मिशाल पेश की। 


खुद की परवाह किए बगैर डटे डयूटी में डॉक्टर


 छतरपुर जिले के सीएमएचओ विजय पथौरिया और सिविल सर्जन आरएस त्रिपाठी और उनके अधीनस्थ अमला पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी फ्रिकर किए बगैर जान जोखिम डालकर कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए 24 घंटे तैनात रहे। जिला चिकित्सालय  एवं जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दौरा और निरीक्षण कर आवश्यक दवाईयों और स्टाफ की  व्यवस्था की। जिससे जिले में किसी प्रकार की समस्या निपटा जा सके। उन्होंने गांव में आशा कार्यकर्ता अन्य को स्टाफ के जाकर  कोरोना बीमारी से बचने के लिए बचने के लिए समझाइस और लॉकडाउन के बारे में समझाया और बीमारी से निपटने के लिए  समय पर हाथ धोनों मुंह में मास्क का प्रयोग ने सोसल डिस्टेंस बनाए की समझास दी।