छतरपुर 27 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शीलेन्द्र सिंह द्वारा ग्वालियर से वापस आ रहे छतरपुर निवासरत मज़दूरों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय पथौरिया को 2 स्क्रीनिंग मशीन सहित डॉक्टर्स की टीम छतरपुर बस स्टैंड पर उपस्थित कराने के लिए और सभी मज़दूरों के भोजन आदि की व्यवस्था करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरूण पटैरिया को निर्देशित किया गया है।
उल्लेखनीय है की 28 अप्रैल को ग्वालियर से 10 बसों के माध्यम से 288 मजदूर सायं 7.00 बजे के बाद छतरपुर वापस आ रहे हैं। यह सभी मज़दूर लॉकडाउन के कारण ग्वालियर जिले मे फंसे थे। *मजदूरों के सहयोग के लिए दल गठित*
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शीलेन्द्र सिंह द्वारा 28 अप्रैल को ग्वालियर से वापस आ रहे छतरपुर निवासरत मज़दूरों के लिए बसों एवं वाहनों की व्यवस्था करने हेतु आर.टी.ओ. सुनील सक्सेना को निर्देशित किया गया है। मजदूरों के स्वास्थ्य जाँच एवं भोजन आदि की व्यवस्था के लिए अधिकारियों का दल भी गठित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार गठित किये गए दल मे - के.के पाठक, संयुक्त कलेक्टर(मो. 7019098823), अरूण पटैरिया,मुख्य नगर पालिका अधिकारी (मो. 94215143508), संजय जैन,जिला कार्यक्रम अधि०( मो. 9406731311) , आर.एस.शुक्ला , एस.डी.ओ.लो.नि.विभाग (मो. 9425170216), मजहर अली मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत (मो. 9893876400) सम्मिलित रहेंगे। यह दल मज़दूरों को बस स्टैंड से उनके गन्तव्य स्थल तक भेजने के लिये जिम्मेदार रहेगा।