जनपद पंचायत लवकुशनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिकन्दर खान निलंबित

 
छतरपुर 19 अप्रैल। सागर संभाग कमिश्नर अजय सिंह गंगवार द्वारा जनपद पंचायत लवकुशनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिकन्दर खान को पदीय दायित्वों के निर्वहन में कदाचरण एवं अनुशासनहीनता दिखाने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1985 के नियम 3 के उपनियम(I)(II)(iii) एवं म0प्र0 सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में सम्बंधित का मुख्यालय जिला पंचायत, जिला पन्ना नियत किया गया है। इस अवधि में इन्हें जीवन निर्भाह भत्ता मिलेगा। इस दौरान जनपद पंचायत राजनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिपाल सिंह को लवकुशनगर का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है। 


उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत लवकुशनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा राशन दुकान से खाद्यान्न बोरी व्यक्तिगत उपयोग हेतु नियम विरुद्ध तरीके से अपने शासकीय वाहन पर रखकर ले जाया गया था।