किसानों से धोखाधड़ी करने वालो पर होंगी कार्यवाही,जिले भर के व्यापारियो के गोदामो की जांच हुई शुरू : कलेक्टर


छतरपुर। मध्यपरदेश के छतरपुर जिले में गेंहू खरीदी केंद्रों पर किसानों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को लेकर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह सख्त हैं। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी केंद्र पर किसानों के साथ गलत हुआ तो केंद्र प्रभारी ओर समिति प्रवन्धक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जिले भर के व्यापारियो के गोदाम की जांच भी शुरू करवा दी है। कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और कहा कि बिना बंदी के कोई भी किसान मंडी में प्रवेश नही करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं का रेट सही मिलेगा। कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि FAQ का ही गेंहू खरीदी केंद्रों पर लाये,तुलाई, भराई, सिलाई,छनाई का कोई पैसा नही लगेगा। अगर कोई केंद्र प्रभारी मांगता है तो शिकायत करे उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर गेहूं खरीदी केंद्रों पर डालने वाले व्यापारियो को किसी भी सूरत में नही बख्सा जाएगा।