क्वॉरेंटाइन सेंट्रो पर लगाए जाएंगे टीवी    

                                छतरपुर। मध्यपरदेश के छतरपुर जिले की राजनगर तहसील अंतर्गत आने वाले सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर पर अब टीवी लगाए जाएंगे जिससे क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रहने वाले मजदूर दूरदर्शन पर आने वाले महाभारत रामायण और अन्य कार्यक्रम देख पाएंगे। मजदूरों का तनाव कम करने एवं उन्हें 14 दिन क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए टीवी लगाए जाएंगे।