मध्यप्रदेश में सेवानिवृत्त होने वाले  कर्मचारियों की सेवा अवधि 3 माह बढ़ाई गई, आदेश जारी

                 भोपाल 27 अप्रैल। मध्यप्रदेश शासन ने अभी होने वाले समस्त शासकीय कर्मचारियों एवं मध्य प्रदेश शासन के तहत निगम मंडल कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति कार्यकाल में 3 माह एक्सटेंशन दे दिया है। एक्सटेंशन संविदा आधार पर होगा। देश भर में फैले कोविड 19 कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में लगी मध्यप्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस निर्णय का आदेश आज जारी कर दिया गया अब अभी सेवानिवृत्त होने वाले समस्त कर्मचारी आगे 3 माह तक अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।