विवादित महिला बाल विकास अधिकारी संजय जैन का तबादला                          

                            छतरपुर 29 अप्रैल। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला महिला बाल विकास अधिकारी संजय जैन का तबादला बैतूल के लिए कर दिया गया है। ज्ञातव्य है कि संजय जैन लंबे समय से छतरपुर में रहकर विवादों में घिरे रहे हैं और चंदला विधायक राजेश प्रजापति ने कई बार उनकी शिकायतें भी की थी। सूत्रों के मुताबिक चंदला विधायक राजेश प्रजापति की सिफारिश पर ही मध्यप्रदेश शासन ने उनका तबादला बैतूल के लिए कर दिया ह उनके स्थान पर अनिल कुमार जैन को छतरपुर का नया महिला बाल विकास अधिकारी बनाया गया है। संजय जैन के छतरपुर से जाने के बाद उनके विरूद्ध लग रहे घोटालों की आरोपों की जांच भी विभागीय स्तर पर की जा सकती है।