मध्यप्रदेश में शराब की दुकाने कल से खुलेगी नया आदेश हुआ जारी                                    

                                                          भोपाल 4 मई।आखिरकार मध्य प्रदेश के ग्रीन जोन वाले जिलों में पूरी तरह से और रेड जोन एवं ऑरेंज जोन के कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर बाहरी इलाकों में शराब दुकान खोलने का निर्णय सरकार ने ले लिया है। 2 दिन चली भारी कशमकश के बाद शराब दुकान खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही थी उस पर आज विराम लग गया। शराब कारोबारियों के साथ मुख्यमंत्री की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 मई से शराब दुकान खोली जाएंगी लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।लोक डाउन के सभी नियमों का पालन करना होगा शराब ठेकेदारों,शराब कारोबारियों के सामने झुकी शिवराज सरकार, 24 घंटे में ही बदला शराब दुकान बंद करने का आदेश, पहले 17 मई तक शराब दुकान बंद करने का दिया था आदेश!